जयपुर। जिले में एक नाबालिग लड़की के घर छोड़कर भागने का मामला सामने आया है। परिजनों ने बहाना बनाकर नाबालिग घर से बाहर निकली थी। भागने से पहले अलमारी के लॉकर में रखे 50 हजार रुपए भी चुरा ले गई। जवाहर नगर थाने में नाबालिग लड़की की मां ने पड़ोसी लड़के के किडनैप करने का शक जताते हुए मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच SHO (जवाहर नगर) महेश चन्द्र कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- जवाहर नगर की रहने वाली एक महिला ने नाबालिग बेटी के किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि 15 मई की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो रहे थे। रात करीब 3 बजे नाबालिग बेटी जगी हुई मिली। पूछने पर टॉयलेट जाने के बहाने घर से बाहर चली गई। काफी समय तक वापस नहीं आने पर ढूंढा। काफी तलाश के बाद भी नाबालिग बेटी का पता नहीं चला। घर की अलमारी खुली देखकर चैक करने पर लॉकर में रखे 50 हजार रुपए भी गायब मिले। जवाहर नगर थाने में नाबालिग लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई। शक है कि पड़ोसी लड़का बहला-फुसलाकर नाबालिग बेटी को किडनैप कर ले जा सकता है। पुलिस ने शिकायत पर किडनैपिंग का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Do You Really Need All 10 Steps in a Korean Skincare Routine
March 11, 2026
9:30 am
Unlocking Wealth: The Advancements in IRA Gold Accounts for Contemporary Investors
March 11, 2026
9:19 am
4 Things To Do Immediately About Skorost
March 11, 2026
9:19 am

घर छोड़कर भागी नाबालिग लड़की, लॉकर में रखे 50 हजार चुराए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

