कोटा। शहर के उद्योग नगर थाना इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक शिव प्रकाश (35) प्रेम नगर सेकंड का रहने वाला था। जो रात को खाना खाकर घूमने निकला था। रात 11 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजन उसे ढूंढने निकले। शिव प्रकाश रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। उसके कानों में ईयर फोन लगा था। अभी ये साफ नहीं हुआ ये सुसाइड है या हादसा। छोटे भाई आकाश ने बताया कि शिव प्रकाश मूलरूप से बारां के नाहरगढ़ का रहने वाला था। जो वर्तमान में कोटा में रहकर मजदूरी करता था। रविवार रात 8 बजे खाना खाकर बेटी के लिए कुछ चीज लेने घर से निकला था। रात 11 बजे तक वापस नही लौटा। उसे ढूंढने निकले, शिवप्रकाश भामाशाह मंडी के आगे रेलवे ट्रैक की मृत हालात में मिला। उसके कान में ईयर फोन लगा हुआ था। शिवप्रकाश के 3 साल की बेटी है। उद्योग नगर थाना ASI शूरवीर सिंह ने बताया कि कुछ सामान लाने की कहकर युवक रात को घर से निकला था। रात 11 बजे तक नहीं पहुंचा। ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजन उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
Can I Quit Smoking, Through Smoking Cessation Periods?
March 16, 2026
4:59 pm
Мобильное приложение казино {казино адмирал икс} на Android: максимальная мобильность слотов
March 16, 2026
4:50 pm

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत; ट्रैक पर मिला शव, कानो में लगे थे ईयर फोन
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

