जयपुर। जिले में ब्लैकमेल कर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। बजाज नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (बजाज नगर) हवा सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- झुंझुनूं की रहने वाली 27 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पिछले कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। परिचय होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोप है कि मई-2024 में आरोपी ने उसे मिलने के लिए टोंक रोड स्थित होटल में बुलाया। मिलने जाने पर उसकी फोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो डालने की कहकर ब्लैकमेल कर रेप किया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर डरा-धमकाकर आरोपी ने करीब 25 लाख रुपए ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने बजाज नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लेटेस्ट न्यूज़
The Comp Branch of knowledge News report on CBD Capsules: An In-Profundity Analysis
February 8, 2026
8:16 pm
Detailed Plinko Review with Tactics to Big Wins
February 8, 2026
8:13 pm
Answers about Web Hosting
February 8, 2026
8:07 pm
Can you register as a felon online?
February 8, 2026
8:06 pm

ब्लैकमेल कर युवती से रेप; अश्लील वीडियो वायरल की धमकी, डरा-धमकाकर ऐंठे 25 लाख रुपए
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

