भरतपुर। जिले के केंद्रीय बस स्टैंड पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति बस स्टैंड परिसर में कुर्सी पर बैठा हुआ था। अचानक से वह जमीन पर गिर गया। जिसे अस्पताल लाया गया तो, उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल उसके शव को मोर्च्युरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त की कोशिश में लगी हुई है। अटल बंद थाने के ASI हरीश चंद ने बताया कि मैं थाने पर ड्यूटी कर रहा था। उस समय बस स्टैंड से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में बस स्टैंड पर लेटा हुआ है। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। उसकी पहचान की कोशिश की जा रही है। भरतपुर आगार के मुख्य प्रबंधक शक्ति सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी करने पर पता लगा कि व्यक्ति बस स्टैंड परिसर में कुर्सी पर बैठा हुआ था। अचानक उसे दौरा पड़ा और वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने और रोडवेज कर्मचारियों ने उसे कुर्सियों पर लेटाया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
Enhancing Person Care: A Commitment to Excellence
March 15, 2026
10:44 pm
Answers about Land Mammals
March 15, 2026
10:42 pm
MacBook Pro M5 2025: The Ultimate Laptop You Can Buy With Cryptocurrency
March 15, 2026
10:41 pm
3 Factors Your supporting local areas Is Broken (And Exactly How to Repair It).
March 15, 2026
10:40 pm

कुर्सी पर बैठा जमीन पर गिरा, मौत; बस स्टैंड परिसर की घटना
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

