अलवर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस को 8 दिनों में छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला 11 मई की रात की है। जब गांव के ही तीन युवक प्रीतम, करण और एक अज्ञात व्यक्ति लड़की को घर से अगवा कर ले गए। परिवारवालों को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने रातभर गांव और आरोपियों के घर तलाश की, लेकिन लड़की का कोई पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार, जब वे शिकायत लेकर आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। इसके बाद 12 मई को सदर थाने में दो नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। लेकिन घटना के आठ दिन बीत जाने के बावजूद अब तक लड़की का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 9वीं कक्षा में पढ़ती थी और पहले भी आरोपी प्रीतम रास्ते में स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करते थे। इस मामले में अलवर कलेक्टर को भी अवगत कराया है।

लेटेस्ट न्यूज़
По какой причине зеркала официального сайта зума казино официальный необходимы для всех игроков?
February 8, 2026
5:04 pm
Enjoy Benefits From A Healthcare Staffing Agency
February 8, 2026
5:01 pm
Podrobný průvodce pro mostbet online a mostbet promo code a instrukcí na mostbet app.
February 8, 2026
4:59 pm
Что нужно знать о бонусах онлайн-казино казино вован
February 8, 2026
4:57 pm

नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज; 8 दिन में कोई सुराग नहीं लगा, तीन जनों पर आरोप
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

