डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में साबली-मांडवा मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार संजय गमेती की मौत हो गई। उनके दो साथी हरीश और सुरेश घायल हो गए। बिछीवाड़ा थाने के एएसआई शिशुपाल सिंह ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर बिछीवाड़ा से गामड़ी देवल की तरफ जा रहे थे। गामड़ी देवल निवासी संजय पुत्र वालजी गमेती, पाल गामड़ी निवासी हरीश पुत्र जीवा और सुरेश पुत्र जीवा साथ थे। साबली-मांडवा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद संजय को मृत घोषित कर दिया। हरीश और सुरेश को प्राथमिक उपचार के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Real-Life Use Cases for ANIM Files and FileViewPro
February 8, 2026
3:10 pm
How To Easily Open AAF Files With FileViewPro
February 8, 2026
3:01 pm
How To Fix AMC File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:59 pm

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर; एक युवक की मौके पर मौत, दो साथी निजी अस्पताल में भर्ती
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

