सवाई माधोपुर। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के एक वनकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक पहचान रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में वृक्षपालक के पद पर सूरजमल सैनी के रूप में हुई है। मृतक सूरजमल के पुत्र अशोक सैनी ने बताया कि 24 मई को उनके पिता की तबीयत खराब हो गई थी। जिसकी सूचना नाका वनपाल की ओर से उन्हें दी गई। जिस पर वह मौके पर पहुंचा और अपने पिता को इलाज के लिए लेकर आए। इसी दौरान रेलवे पटरी के पास उन्हें चक्कर आए और उन्होंने बाइक रोकने के लिए कहा, जिस पर वह गन्ने का जूस लेने चला गया। उसने जब विपस आकर देखा तो उन्हें मौके पर उनके पिता सूरजमल सैनी (59) पुत्र शंकर लाल सैनी नहीं मिले। जिसके बाद उसने अपने पिता की कई जगह तलाश किया। दो दिन तक पिता का पता नहीं लगा तो वह मानटाउन थाने में 26 में को गुमशुदगी दर्ज करने पहुंचे। जिसकी 27 मई को यहां पर गुमशुदगी दर्ज हुई। इसके बाद पुलिस ने फोनकर कर बताया कि उनके पिता की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं मामले को लेकर थाना मानटाउन के ASI प्रहलाद ने बताया कि 25 मई को मानटाउन थाना क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल में 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था। 27 मई को उपचार के दौरान इस अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शिनाख्त के दौरान इस व्यक्ति के दाहिने हाथ पर सूरजमल सैनी लिखा हुआ मिला। जिसके आधार पर सूरजमल की तलाश की गई। सूरजमल की गुमशुदगी की रिपोर्ट मानटाउन थाने में पूर्व में दर्ज थी। जिसके आधार पर घटना की जानकारी परिजनों को उपलब्ध कराई गई। इसी के साथ ही मेडिकल बोर्ड का गठन कर कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Why K Beauty Is Becoming Popular in New Zealand
March 11, 2026
6:17 pm
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
6:07 pm
Kidney Fiberglass Pools – Pool Shells & Kits for in the Ground
March 11, 2026
6:04 pm

वनकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत, पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

