सीकर। जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक को दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 2.86 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एक महिला और उसके सहयोगी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फतेहपुर के चुंगी स्टैंड पर बार्बर शॉप चलाने वाले गणेश सैन ने पुलिस को बताया कि आरोपी सुमित कुमार उसका नियमित ग्राहक था। करीब एक साल पहले सुमित के माध्यम से सुनीता देवी नाम की महिला का फोन आया। महिला ने बताया कि उसका पति विदेश भेजने का काम करता है और उनके पास दुबई की एक प्रतिष्ठित कंपनी के वीजा हैं। उसने गणेश को 90 हजार रुपए मासिक वेतन और कंपनी की तरफ से खाने-रहने की सुविधा का लालच दिया। इसके बाद सुनीता और सुमित गणेश की दुकान पर आए, जहां उन्होंने उससे पासपोर्ट ले लिया। विदेश भेजने के नाम पर दोनों ने अलग-अलग किश्तों में कुल 2.86 लाख रुपए भी ले लिए। लंबे समय तक वीजा नहीं मिलने पर जब गणेश ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने साफ मना कर दिया और धमकी दी कि उनके पास कोई वीजा नहीं है। पीड़ित की शिकायत पर फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Все тайны бонусов интернет-казино хайп казино официальный: что следует знать о онлайн-казино
March 13, 2026
2:15 pm
Complete ICE File Solution – FileMagic
March 13, 2026
2:04 pm
Coşku Dolu Diyarbakır Escort Bayan Rana
March 13, 2026
2:01 pm
Diyarbakır Escort, Diyarbakır Escort Bayanları, Diyarbakır Ofis Escort
March 13, 2026
2:01 pm

बाल कटवाने आया ग्राहक निकला ठग, महिला साथी के साथ मिलकर ठगे 2.86 लाख; पासपोर्ट और पैसे लेकर हुए फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

