टोंक। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं मां भारती के वीर जवानों के सम्मान में टोंक विधानसभा के देहात मंडल के साडा गांव में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीण हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के नारे लगा रहे थे। साडा गांव के मुख्य बाजार से होकर गुजरी इस यात्रा के दौरान माहौल देश भक्ति का हो गया। यात्रा में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां, बच्चे भी शामिल हुए। यात्रा में देश भक्ति के नारे गूंजते रहे। इस यात्रा में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया है। यह पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को कार्रवाई के लिए खुली छूट देने पर संभव हुआ है। इस कार्रवाई से दुनिया को यह संदेश मिला है कि भारत अब महाशक्ति बन चुका है। भारत को आंख दिखने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं किया है और न आगे करेगा। इस दौरान जिला प्रमुख सरोज जी बंसल, यात्रा संयोजक प्रभु बाडोलिया,विष्णु शर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मराज गुर्जर, पंचायत समिति सदस्य सोनू परिडवाल,तरुण टिक्कीवाल, विनायक जैन, शंभू शर्मा, देहात महामंत्री केदार गुर्जर, उपाध्यक्ष चौथमल जाट,भरोस केवट, कैलाश जाट सोरण, गजेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष कमलेश सैनी, रमेश सैनी,महेश सैनी, पूर्व सरपंच नारायण सिंह आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़
Рассекречиваем секреты бонусов онлайн-казино криптобосс, которые каждому нужно знать
March 11, 2026
5:11 pm
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
5:08 pm
How To Extract Data From DTCP-IP Files Using FileViewPro
March 11, 2026
5:07 pm
When was Anchorage Daily News created?
March 11, 2026
5:03 pm

साडा में निकली तिरंगा यात्रा, उमड़े लोग
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

