झालावाड़। जिले के खंडिया नाके पर बालाजी मंदिर के सामने नेशनल हाईवे पर दोपहर में एक गंभीर घटना सामने आई। बाइक सवार दो युवकों पर गांव के ही तीन-चार युवकों ने हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के साथी प्रिंस ने बताया कि वह कुलदीप (25) के साथ झालरापाटन मार्ग स्थित बाइक शोरूम से नंबर प्लेट का काम निपटाकर लौट रहे थे। खंडिया नाके पर नीरज और महेंद्र ने अपने अन्य साथियों के साथ कुलदीप पर हमला कर दिया। हमलावरों ने चाकू से कुलदीप के पेट और गले पर वार किए। घायल कुलदीप को तुरंत झालावाड़ अस्पताल के सर्जिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। कुलदीप ने बताया कि कुछ समय पहले एक शादी समारोह में नीरज के साथ उसकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया। अस्पताल चौकी प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि घायल का इलाज जारी है। बयान दर्ज करने के बाद मामले की पूरी जानकारी सामने आएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
Le virtuose du chaîne liberty : une finalité intemporelle
March 19, 2026
2:35 pm
Where can someone purchase a 20 foot shipping container?
March 19, 2026
2:34 pm
Cette folklore ancestrale : La bola de grossesse
March 19, 2026
2:34 pm
Hexagonal Initial: Your Modern Jewelry Refresh
March 19, 2026
2:32 pm

खंडिया नाके पर बाइक सवार पर हमला, शादी समारोह में हुई कहासुनी के बाद युवक के पेट और गले पर चाकू से वार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

