पाली। जिले में बारात में आया 15 साल का लड़का रात को करीब 5 फीट ऊंची बाउंड्री दीवार पर सो रहा था। इस दौरान वो नींद में नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के वरना गांव से 28 मई को बारात पाली जिले के बागड़िया गांव आई थी। बुधवार रात को वरना गांव निवासी 15 साल का विशाल पुत्र ओमाराम भी अन्य लोगों के साथ करीब 5 फीट ऊंची बाउंड्री पर सो रहा था। नींद में वह नीचे गिर गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Answers well-nigh Nintendo Gamey Boy
March 28, 2026
6:10 am
Les secrets interdits pour doubler votre argent chaque nuit
March 28, 2026
6:09 am
15 Best Little-Known Android Apps — Hidden Gems You Need to Try
March 28, 2026
6:07 am
articles “it is best” vs “it is the best” English Speech Learners Mickle Exchange
March 28, 2026
6:06 am

बारात में आया था-हादसे ने पहुंचाया अस्पताल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

