जैसलमेर। जिले के सांगड़ थाना इलाके में फरवरी में मारपीट, घर में तोड़फोड़ करने और एक झोपड़ी व ट्रैक्टर जलाने वालों को सांगड़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए दिलबर खान, यारू खान, शेरू खान और माने खान को सांगड़ थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने चारों को जेल भेज दिया। सांगड़ थाना पुलिस प्रभारी बाबूराम ने बताया- 4 मार्च को इलमदीन पुत्र साई दाद खान निवासी पाबनासर ने पुलिस थाना सांगड़ में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 27 फरवरी की रात में पाबनासर-डांगरी की सरहद में आरोपी दिलबर खान, यारु खान, शेरे खान, माने खान आदि ने एकराय होकर लाठी, सरिया लेकर घर में घुसकर मेरे साथ मारपीट और तोड़फोड़ की। जिस पर हमने भाग कर जान बचाई। लेकिन आरोपियों ने जाते समय झोपड़े को आग लगा दी। साथ ही मेरे भाई मिश्रे खान के ट्रैक्टर को भी जला दिया। चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा मामले की जांचके लिए सांगड़ थाना प्रभारी बाबूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी मदद से व खुफिया जानकारी जुटाकर घटना में शामिल 4 लोगों को पूछताछ कर गिरफ्तार किया। पकड़े गए दिलबर खान पुत्र उस्मान खान उर्फ असमान खान, यारु खान पुत्र अकबर खान, शेरू खान पुत्र रहीम खान व माने खान उर्फ माने खान पुत्र माधल खान को सांगड़ थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से चारों को जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़
Convert or View ANIM Files? Why FileViewPro Works Best
February 8, 2026
12:57 am
Fast and Simple AMV File Viewing with FileViewPro
February 8, 2026
12:57 am
Top latest Five learn python Urban news
February 8, 2026
12:52 am
About learn french online
February 8, 2026
12:50 am

झोपड़ी व ट्रैक्टर में आग लगाने के 4 आरोपी गिरफ्तार; मारपीट कर घर में की थी तोड़फोड़
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

