दौसा। जिले की महवा थाना पुलिस ने लूट के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर 14 अप्रैल का है, जहां पांच बदमाशों ने कोलरा निवासी जितेंद्र सिंह के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के दौरान बदमाशों ने पीड़ित से मोबाइल फोन और नगदी लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों को चिह्नित किया। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि से साक्ष्य जुटाकर लूट की वारदात करने वाले पांच बदमाशों में से मुख्य आरोपी शैलेंद्र सिंह जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी भी बाकी है। थाना इंचार्ज राजेंद्र कुमार ने बताया कि लूट के मामले में महुवा थाने का हिस्ट्रीशीटर कालूराम समेत अन्य तीन आरोपी टीटलू, तैयब और देव अभी भी फरार हैं। पुलिस की टीमें उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Ill-treat Up for OUSET
March 30, 2026
4:34 am
Лучшие порно сайты Список лучших порносайтов 2024 года
March 30, 2026
4:31 am
Wicker vs. Rattan Outdoor Furniture: What’s the Difference and Which Should You Choose?
March 30, 2026
4:28 am
Unleash Your Edge: The Ultimate Guide to Men’s Silver Necklace Mastery
March 30, 2026
4:28 am

नेशनल हाईवे पर लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, राहगीर को लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर सहित 3 बदमाश अब तक फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

