धौलपुर। जिले के सैंपऊ थाना क्षेत्र के करीमपुर गांव में शुक्रवार रात एक परिवार के साथ लूट की वारदात हुई। आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश खिड़की काटकर अचल सिंह परमार के घर में घुस गए। रात करीब पौने दो बजे की घटना है। गर्मी की वजह से घर के पुरुष बाहर सो रहे थे। महिलाएं और बच्चे अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। बदमाशों ने महिलाओं के सीने पर तमंचा लगा दिया। फिर अलमारी का लॉक तोड़कर 15 तोला सोना, आधा किलो चांदी और 3 लाख रुपए की नकदी निकाल ली। बदमाश यहीं नहीं रुके। उन्होंने घर में बने मंदिर के दान पात्र से भी नकदी लूट ली। एक कमरे में रखी बच्चों की गुल्लक भी नहीं छोड़ी। करीब आधे घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं ने घर के पुरुषों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह और एएसआई अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने जांच की और फिंगरप्रिंट लिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
หีสด.com หนังโป๊ ไทยดูฟรี 2025 รวมhีสวย เย็ดหีมันส์ HD อัปเดตใหม่!
March 29, 2026
10:14 pm
Как выбрать биндер для переплета: советы экспертов
March 29, 2026
10:14 pm
The Audacious Return of the Masculine Necklace
March 29, 2026
10:12 pm
Diary Wikipedia
March 29, 2026
10:12 pm

हथियारबंद बदमाशों का धावा; परिवार को बंधक बनाकर 3 लाख नकदी और जेवर लूटे, मंदिर का दान भी नहीं छोड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

