शाहपुरा (राजेन्द्र खटीक)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा जयपुर से भीलवाड़ा के लिए शुरू की गई वातानुकूलित बस के प्रथम बार शाहपुरा आगमन पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बस के शाहपुरा आगमन पर नगर कांग्रेस कमेटी ने चालक अनिल चौधरी एवं परिचालक हंसराज चौधरी का मुँह मीठा कर माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर परिचालक हंसराज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर से शाहपुरा तक वातानुकूलित बस का सामान्य किराया ₹375 तथा महिलाओं के लिए रियायती किराया ₹195 निर्धारित किया गया है। उन्होंने इस सुविधा के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा का आभार व्यक्त किया। सम्मान समारोह में पीसीसी सदस्य संदीप महावीर जीनगर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी, पूर्व पार्षद प्रभु सुगंधी, सद्दीक पठान, पप्पू जैन, रमेश शर्मा, समाजसेवी सुरेश मुंदड़ा एवं प्रशांत सुथार, राजेन्द्र जीनगर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
Podrobný průvodce pro mostbet online a mostbet promo code a instrukcí na mostbet app.
February 8, 2026
4:59 pm
Что нужно знать о бонусах онлайн-казино казино вован
February 8, 2026
4:57 pm
tambroker 45s
February 8, 2026
4:55 pm
FileViewPro for ARF, ZIP, BIN, and More
February 8, 2026
4:53 pm

जयपुर-भीलवाड़ा एसी बस, नगर कांग्रेस कमेटी ने चालक-परिचालक का किया सम्मान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

