जयपुर। जिले में एक बॉयफ्रेंड के युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर दो साल तक धोखा देकर देहशोषण करता रहा। सांगानेर थाने में पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (सांगानेर) श्रीनिवास जांगिड़ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- मानसरोवर की रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2023 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर मिलना-जुलना शुरू कर दिया। अगस्त-2023 में मिलने के बहाने सांगानेर बुलाया। मिलने जाने पर अकेला पाकर आरोपी ने उससे जबरदस्ती की। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा कर उसके साथ रेप किया। शादी करने का झांसा देकर आरोपी उसका देहशोषण करने लगा। करीब दो साल तक देहशोषण के बाद शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ सांगानेर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

लेटेस्ट न्यूज़
Transformez vos soirées avec ces expériences adultes exclusives
March 5, 2026
1:16 pm
Greatest Memorial Day Vape Offers 2026!
March 5, 2026
1:12 pm
Pocket Option Trading Guide to Maximize Profits for Better Results
March 5, 2026
1:12 pm
addiction rehab chicago
March 5, 2026
1:08 pm

बॉयफ्रेंड ने किया युवती से रेप; विरोध पर शादी का वादा, 2 साल तक देता रहा धोखा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

