उदयपुर। जिले की ओगणा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में एक माह से फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रामावतार ने बताया 22 अप्रैल 2025 की शाम को शंकर पिता काला गरासिया के घर में पुरानी रंजिश को हमला किया गया था। शंकर को लट्ठ और पत्थर से मारपीट करते हुए घायल कर दिया था। परिजन जब बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। गंभीर रूप से घायल शंकर को परिजन तुरंत हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां से उसे उदयपुर एमबी हॉस्पिटल रेफर कर दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। साथ ही आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन आरोपी जगह बदलते रहे। मुखबिर की सूचना पर कांस्टेबल दिनेश कुमार ने हुलिए के आधार पर आरोपी को रोकने की कोशिश की लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ा। आरोपी रामलाल पिता रतनलाल गरासिया निवासी गेजबी को गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा पूछताछ में बताया कि अपने भाई राकेश व लालू द्वारा तीनों ने मिलकर शंकर पिता काला गरासिया निवासी गेजवी से मारपीट की थी। पुलिस अब आरोपी के बाकी दो साथियों की तलाश में जुटी है।

लेटेस्ट न्यूज़
Why K Beauty Is Becoming Popular in New Zealand
March 11, 2026
6:17 pm
Best Korean Skincare Products for Sensitive Skin
March 11, 2026
6:07 pm
Kidney Fiberglass Pools – Pool Shells & Kits for in the Ground
March 11, 2026
6:04 pm

हत्या के प्रयास मामले में आरोपी पकड़ा, लट्ठ-पत्थरों से किया था हमला
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

