Explore

Search

March 5, 2026 2:09 pm


उत्कल एक्सप्रेस में मिला बुजुर्ग का शव; दिल्ली से ग्वालियर जा रही ट्रेन में मिला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले में बुधवार शाम को दिल्ली से ग्वालियर जा रही उत्कल एक्सप्रेस में एक बुजुर्ग का शव मिला। जीआरपी पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची। जीआरपी चौकी के पुलिसकर्मी रामेश्वर दयाल ने बताया कि उन्हें ट्रेन में एक बुजुर्ग के मृत अवस्था में होने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि बुजुर्ग की मौत पहले ही हो चुकी थी। बुजुर्ग के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। उसकी वेशभूषा से वह भिक्षुक प्रतीत होते है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित करने के बाद शव को मॉर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस बुजुर्ग की पहचान के प्रयास कर रही है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर