बूंदी। जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र के धनातरी गांव में प्रेम प्रसंग में युवक-युवती ने जान दे दी। शुक्रवार सुबह युवक-युवती के शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। स्कूल के पीछे नदी किनारे स्थित खेत में नीम के पेड़ पर युवती का शव लटका मिला। जबकि, युवक का शव पेड़ के नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था। मृतक युवती की पहचान खुशबू (पुत्री महावीर नायक) और युवक की पहचान सूरज (पुत्र रमेश कालबेलिया) के रूप में हुई है। तालेडा एसएचओ अजीत बागड़ोलिया ने बताया कि सुबह उन्हें घटना की सूचना मिली। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। सूरज मजदूरी करता था और खुशबू पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने दोनों शवों को तालेडा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़
The Enterprise Of 7forallmankind .it
December 17, 2025
4:11 pm
Что такое коэффициенты в ставках и как делать прибыльные ставки
December 17, 2025
4:08 pm

प्रेम प्रसंग में युवक – युवती ने दी जान; नीम के पेड़ पर लटकी मिली युवती, जमीन पर मिला युवक
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
