Explore

Search

February 17, 2026 10:23 am


हज यात्रा के नाम पर ठगी, 1.58 लाख रुपए हड़पे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर। जिले में हज यात्रा करवाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। देवनगर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित से 1 लाख 58 हजार रुपए लेकर न तो यात्रा करवाई और न ही पैसे लौटाए। पीड़ित कबीर अहमद (शांति प्रिय नगर, पाल लिंक रोड) ने बताया कि आरोपी अब्दुल मजीद ने उनकी पत्नी और बेटी को हज यात्रा करवाने का झांसा देकर पैसे ले लिए। बाद में जब पीड़ित ने यात्रा न होने पर अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने देने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने देवनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर