पलवल। जिले में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हादसे में केंटर चालक की मौत हो गई। युवक यूपी में नोएडा जा रहा था। महेशपुर गांव के पास उसका केंटर एक ट्रक से टकरा गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक मनोज जयपुर के प्रागपुरा का रहने वाला है। राजस्थान से नोएडा जाते समय एक ट्रक ने केंटर को टक्कर मार दी। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर घायल चालक को जिला नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया। चोटों की गंभीरता के कारण डॉक्टरों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई मोहन लाल की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सदर थाना प्रभारी सुंदरपाल के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 10 बजे हुई। पुलिस टीम आरोपी ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Coin98 Wallet Browser Guide | Chrome, Edge, Firefox, Brave, Safari Setup
March 12, 2026
9:52 pm
Answers about Technology
March 12, 2026
9:50 pm
HOME — Renovation & Design Build
March 12, 2026
9:41 pm
EU designates XNXX as very large online platform under Digital…
March 12, 2026
9:36 pm

केंटर चालक की मौत; नोएडा जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

