हनुमानगढ़। जिले में एक पिकअप ड्राइवर की लापरवाही से बड़ा हादसा हो गया। भादरा में कल्याण भूमि के पास खड़ी पिकअप के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी का गेट खोल दिया। इससे वहां से गुजर रही बाइक गेट से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अजय सिंह (23) और सुनील (22) सड़क पर गिर गए। दोनों को पहले बेनीवाल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से विवेकानंद अस्पताल रेफर किया गया। अजय सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे हिसार रेफर कर दिया गया। दोनों युवक अपने गांव से भादरा जा रहे थे। हादसे में दोनों के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। गांव के ही विकास ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित करतार सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई नाथूलाल मामले की जांच कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
Cemtech European Union 2025
March 28, 2026
2:26 am
Bible usage Alternatives for “Are you free now? English Language & Usage Stack Exchange
March 28, 2026
2:25 am
SkyReels AI Video Generator: Create Cinematic Stories and Manga Videos
March 28, 2026
2:24 am
Diyarbakır Escort – Escort Diyarbakır – Diyarbakır Escort Bayan
March 28, 2026
2:23 am

पिकअप के गेट से टकराई बाइक; हादसे में दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर होने पर हिसार किया रेफर
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

