Explore

Search

March 10, 2026 2:07 am


हाईवे पर धू-धू कर जली कार, वायर में स्पार्किंग से आग लगी

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। अजमेर-जयपुर हाईवे पालरा तिराहे पर जयपुर की तरफ मंगलवार सुबह एक कार आग की लपटों से घिर गई। देखते-देखते कार पूरी तरह जल गई। गनीमत यह रही कि ड्राइवर राहुल ने चलती कार में धुआं उठता देख तुरंत कार साइड में रोकी और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फायरमैन ब्रिज किशोर ने बताया- हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, आग लगने से कुछ देर के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ था। घटना की सूचना सुबह 4 बजकर 55 मिनट पर मिली थी। हम दल के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझा दी। कार 2014 मॉडल डीजल की थी। माना जा रहा है कि वायर में स्पार्किंग से आग लगी थी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर