भीलवाड़ा। छत पर पानी की टंकी साफ करते समय युवक छत से नीचे गिर गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटी हरणी का है। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के छोटी हरणी में रहने वाला कालू लाल पिता लादू लाल जाट (22) सोमवार शाम को बजे अपने घर पर छत पर बनी पानी की टंकी साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ने से वो छत से नीचे गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आज जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचकर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

लेटेस्ट न्यूज़
phim sex hang dau viet nam
December 2, 2025
7:28 am
Answers about Men’s Health
December 2, 2025
5:24 am
Indian Trading Market: Key Insights and Strategies
December 2, 2025
4:43 am
Can you take cialis with blood thinners?
December 2, 2025
3:00 am

पानी की टंकी साफ कर रहा युवक छत से गिरा, इलाज के दौरान दम तोड़ा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान
