Explore

Search

March 10, 2026 12:57 am


नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, लौटा तो कमरे में लटका मिला शव

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के निहालगंज थाना क्षेत्र के धूलकोट मोहल्ले में बुधवार दोपहर एक नवविवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान मध्यप्रदेश के मुरैना की रहने वाली राधा (25) के रूप में हुई है। राधा की शादी आकाश के साथ 17 मई को हुई थी। घटना के दिन सुबह आकाश सब्जी मंडी में पल्लेदारी करने गया था। दोपहर में जब वह घर लौटा तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली। कई बार आवाज देने पर भी राधा ने कोई जवाब नहीं दिया। आकाश ने खिड़की से झांककर देखा तो राधा फंदे से लटकी हुई थी। आकाश ने तुरंत निहालगंज थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मृतका के मायके पक्ष को सूचित कर दिया है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर