Explore

Search

March 25, 2026 7:46 am


चोरी का ट्रैक्टर जंगल में मिला, सीसीटीवी से मिला सुराग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

झालावाड़। जिले के पनवाड़ थाना क्षेत्र में चोरी हुए ट्रैक्टर को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। एसपी ऋचा तोमर के अनुसार, 12 जून की रात करीब 2 बजे कस्बा पनवाड़ में सत्यनारायण के घर के बाहर खड़ा स्वराज ट्रैक्टर अज्ञात चोरों ने चुरा लिया था। थानाधिकारी ने मामला दर्ज कर तुरंत टीमें गठित कीं। पीड़ित पक्ष के साथ ट्रैक्टर की तलाश शुरू की गई। आसपास के सभी थानों को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोर ट्रैक्टर को हरीगढ़ की तरफ ले गए थे। पुलिस ने संभावित रास्तों पर नाकाबंदी कर दी। चोरों को कोई रास्ता न मिलने और पुलिस की सतर्कता को देखते हुए वे ट्रैक्टर को जंगल में छोड़कर भाग गए। शुक्रवार शाम को पुलिस ने ट्रैक्टर को बरामद कर लिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर