Explore

Search

September 16, 2025 11:59 pm


लेटेस्ट न्यूज़

घर से 100 मीटर दूर मिला विधवा महिला का शव; हत्या की आशंका

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

उदयपुर। जिले के सायरा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक विधवा महिला का शव घर से करीब 100मीटर दूर एक चट्टान पर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। महिला के गले में फंदा लिपटा हुआ मिला है। फंदे में ही एक लकड़ी भी बंधी हुई है। जिससे प्राथमिक जांच में मामला हत्या का लग रहा है। घटना चित्रावास गांव स्थित सरिया फला की है। सूचना पर सायरा थानाधिकरी किशोर सिंह शेखावत जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान सविता गरासिया(35) के रूप में हुई है। इधर, पुलिस भी कॉल डिटेल्स खंगालकर और आसपास संदिग्धों से पूछताछ करते हुए जांच में जुटी है।

चित्रावास गांव के सरपंच किरण गरासिया ने बताया कि किसी अज्ञात द्वारा महिला की हत्या की गई है। मृतक महिला के पति जोगाराम का 5 साल पहले निधन हो चुका है। वे बीमार थे। महिला नरेगा में मजदूरी करते हुए अपने 3 बच्चों को पाल रही थी। इनमें सबसे छोटा 6 साल का लड़का और 10 व 15 साल की दो लड़कियां हैं। मां की मौत के बाद अब बच्चे अकेले हो गए हैं उन्हें पालने वाला कोई नहीं है। तीनों बच्चे अपनी मां के पास रोज की तरह रात को सोए थे। जब वे सुबह उठे तो उनके पास मां नहीं थी। बच्चों ने आसपडोस में सूचना दी। जिसके बाद इधर-उधर मां की तलाश की गई तो घर से करीब 100 मीटर दूरी पर एक चट्टान पर महिला का शव पड़ा हुआ मिला। हाथ-पैर में चोट के निशान थे और गले में कपड़े का फंदा लगा था और उस फंदे के बीच एक लकड़ी लिपटी हुई थी। ऐसे में आशंका है कि किसी ने गला घोंटकर लकड़ी के सहारे घसीटते हुए महिला की निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर