सवाई माधोपुर। शहर मंडल भाजपा की बैठक रविवार शाम को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक के दौरान यहां संगठन में एकरूपता भी नजर आई। बैठक में बड़े समय बाद भाजपा के सभी धड़े के साथ बैठे नजर आए, लेकिन यहां स्वागत की बात को लेकर कार्यकर्ता आपस में उलझ गए। हालांकि भाजपा पदाधिकारी के समझने के बाद मामला शांत हुआ। दरअसल, मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर संकल्प से सिद्धि की ओर कार्यक्रम की कार्यशाला अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई। नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कपिल जैन की ओर से यहां पर यह बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश जैन रहे। जिन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचने की अपील की। जिसके बाद यहां पर कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर की गई। जिसके बाद यहां स्वागत सत्कार का दौर शुरू हुआ। इसी दौरान भाजपा पदाधिकारी के स्वागत करने की बात पर विवाद हो गया। यहां मंडल उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा की ओर से उनसे स्वागत नहीं करवाने को लेकर विरोध जताया गया। जिस पर कुछ कार्यकर्ता व मुकेश शर्मा आपस में उलझ बैठे। हालांकि इस दौरान भाजपा पदाधिकारी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ।

लेटेस्ट न्यूज़
How To Fix AMC File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:59 pm
Поиск туров – турагентство «Другие места» Калининград
February 8, 2026
2:56 pm
How To Fix AM File Errors Using FileViewPro
February 8, 2026
2:53 pm

शहर भाजपा मंडल की बैठक में हंगामा, पदाधिकारियों ने कराया विवाद शांत
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

