जयपुर। जिले की होटल में एक विवाहिता से रेप का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने धोखे से बुलाकर आरोपी परिचित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डराने-धमकाने के साथ मारने की धमकी दी। जालूपुरा थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी परिचित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI माया मीणा कर रही है। पुलिस ने बताया- शास्त्री नगर की रहने वाली 28 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। कुछ समय पहले उसकी आरोपी से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान आरोपी ने मिलने की कहा। 15 जून को मिलने के बहाने आरोपी ने उसे बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी परिचित धोखे से विवाहिता को जालूपुरा इलाके में स्थित एक होटल में ले गया। कमरे में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाने के साथ मारने की धमकी देकर रेप किया। इस बारे में किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। जालूपुरा थाने में पीड़ित विवाहिता ने शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
De populariteit van de Plinko in digitale goksector: Gids alsmede Demo
February 8, 2026
1:04 pm
No-Hassle VAC File Support with FileMagic
February 8, 2026
12:54 pm
Instantly Preview and Convert VOX Files – FileMagic
February 8, 2026
12:43 pm
tambroker 45I
February 8, 2026
12:42 pm

होटल में विवाहिता से रेप, विरोध पर मारने की दी धमकी
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

