Explore

Search

June 16, 2025 6:26 pm


शिक्षक दंपती के घर से रुपए और गहने लेकर फरार हुए चोर

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

डूंगरपुर। जिले के रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गामड़ी अहाड़ा में 5 दिन में दूसरी बार चोरी की वारदात हुई। चोरों ने एक शिक्षक दंपती के घर को निशाना बनाया। चोर सूने घर से गहने के साथ ही 50 हजार रुपए चुराकर ले गए। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश है। वहीं चोरों को पकड़ने की मांग की है। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है। रामसागड़ा थाना क्षेत्र के गामड़ी अहाड़ा यादव बस्ती में चोरी की वारदात हुई। छगनलाल पुत्र स्व. वेला यादव ने बताया कि वो रविवार को अपने परिवार सहित उनके डूंगरपुर स्थित मकान पर गया था। सोमवार सुबह 6 बजे उन्हें सूचना मिली कि उसके यादव बस्ती गामड़ी अहाड़ा घर के ताले टूटे हुए हैं। जिस पर वह डूंगरपुर से गामड़ी अहाड़ा स्थित मकान पर पहुंचा। घर पहुंचकर देखा तो घर और अलमारी के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने सारा सामान बिखेर दिया था। घर के अंदर तिजोरी तोड़कर उसमें रखे रुपए और चांदी की ज्वेलरी गायब थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। रामसागड़ा थाने से एएसआई राजाराम, हेड कॉन्स्टेबल नारायणलाल मौके पर पहुंचे और घटना का मौका मुआयना किया। छगनलाल यादव ने बताया कि घर से चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपए चोर चोरी कर ले गए हैं। घटना के बाद लोगों ने बढ़ती वारदातों पर आक्रोश जताया।

आसपास के घरों में लगाई कुंडी यादव बस्ती में आसपास कई घर हैं। छगनलाल के घर के दोनों ओर उसके भाइयों का मकान है। चोरों ने वारदात से पहले पड़ोस के बड़े भाई देवीलाल के मकान को आगे पीछे चारों तरफ से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। फिर चोरी करने के लिए आगे के गेट के ताले को तोड़कर अंदर घुसे। घर के अंदर कमरे की तिजोरी को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। जिस घर को ताला लगाया था। वहां सुबह 4 बजे पीड़ित के भाभी के उठने पर घर आगे पीछे से बंद था। जिसके बाद पड़ोस के रामदेव मंदिर के पुजारी ने सुबह 6 बजे घर की कुंडी खोल उनको बाहर निकाला। तब पता चला कि चोरों ने पड़ोस वाले मकान पर चोरी करने के लिए कुंडी आगे पीछे से बंद कर दी थी और ताले तोड़ दिए थे। गंगेश्वर मंदिर में चोरी का 5 दिन बाद भी खुलासा नहीं गामड़ी अहाड़ा के गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 5 दिन पहले ही चोरी की वारदात हुई थी। चोरों ने मंदिर परिसर के हनुमान और साईं मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी चुरा ली थी। पुलिस अभी तक मंदिरों में चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। पांच दिन में गांव में चोरी की दूसरी वारदात पर लोगों में आक्रोश है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर