Explore

Search

March 11, 2026 5:07 pm


मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक युवक अवैध हथियार लेकर पहुंचा

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

धौलपुर। जिले के बसेड़ी थाना क्षेत्र के केहरी का पुरा गांव में सड़क पर मिट्टी डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। जिसमें युवक अवैध हथियार के साथ नजर आ रहा है। पीड़ित पक्ष के रोहिताश कुमार ने बसेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। रोहिताश ने बताया कि बारिश के मौसम में सड़क पर पानी भर जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए सड़क पर मिट्टी डलवाई गई थी। इसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के लोग विवाद करने आ गए। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष का एक युवक अवैध हथियार लेकर आ गया। वीडियो में दोनों पक्ष आपस में झगड़ते हुए दिख रहे हैं। मामले की शिकायत मिलने के बाद बसेड़ी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर