अलवर। जिले के MIA में लकड़ी के एक्सपोर्ट पैलेट और बॉक्स बनाने वाली कुलदीप इंजीनियरिंग प्रालि फैक्ट्री में तड़के साढ़े 4 बजे आग लग गई। आग से एक पूरा प्लेटफॉर्म जलकर राख हो गया। करीब दमकल 8 गाड़ियों से कर्मचारियों ने 7 घंटे में आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में करीब 2 से ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। फैक्ट्री मैनेजर के अनुसार कंपनी के दो प्लांट करीब-करीब राख हो गए। प्रारंभिक तौर पर आग शाॅर्ट सर्किट से लगी है। कंपनी के जीए ऑपरेशन मोहम्मद इनाम जिलानी ने बताया कि फैक्ट्री में एक्पोसर्ट पैलेट, बॉक्स बनाए जाते हैं। ये ऑटो इंडस्ट्री में जाते हैं। शनिवार तड़के करीब 5 बजे सूचना मिली की प्लांट में आग लग गई। इसके बाद दमकल वाहन पहुंचने लगे। करीब 8 दमकलों ने आग को बुझाया है। लेकिन कंपनी में करीब दो से ढाई करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। कंपनी के मालिक राजेश कुमार गुरुग्राम के निवासी हैं। दमकल टीम के सदस्य बुलीराम ने बताया कि आग बुझाने में सिविल डिफेंस , नगर निमग, अशोक लीलैंड व एमआई की दो गाड़ियों ने मिलकर आग को बुझाया है। लेकिन आग से फैक्ट्री में मोटा नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण सामन नहीं आ सका है।

लेटेस्ट न्यूज़
Prime 5 Outside Charcoal Smokers For Flavorful Grilling Experiences
March 5, 2026
12:33 am
Vape Kit Types To Think about When Buying Your First Kit
March 5, 2026
12:33 am
Key Features to Look for in a Reliable On-line Casino
March 5, 2026
12:32 am
UCLA Examine Finds Even Short-Term Vaping Poses Significant Danger To Well Being
March 5, 2026
12:32 am

एमआईए फैक्ट्री में लगी आग, 7 घंटे में बुझाया; 2 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

