Explore

Search

July 6, 2025 11:58 am


नहर में बही दो बहिनें, एक की मौत : छोटी का पैर फिसला, बचाने के लिए बड़ी बहन ने छलांग लगाई, 200 मीटर दूरी पर शव मिला

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

कोटा। नांता थाना इलाके में बायीं मुख्य नहर में दो बहीने बह गई। जिसमें एक को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया। जबकि छोटी बहन को बचाने उतरी बड़ी बहन नहर में बह गई। करीब 20 मिनट में निगम गोताखोर की टीम ने उसे बाहर निकाला। घटना गणपति आवास के पास स्थित नहर की है। हादसे में सक्कु मराठा (15) निवासी महाराष्ट्र हाल निवासी नहर के पास स्थित टापरी की मौत हो गई।
निगम गोताखोर चंगेज खान ने बताया कि सक्कु का परिवार (घुमंतू) नहर के पास टापरी में रहता है। सुबह सक्कु अपनी छोटी बहन किरण (8)के साथ नहर पर गई थी। सक्कु नहर पर कपड़े धो रही थी। जबकि उसकी छोटी बहन किरण रस्सी पकड़कर नहा रही थी। अचानक से उसका पैर फिसल गया। वो नहर में बहने लगी। छोटी बहन को बहता देख सक्कु भी पानी में कूद गई। स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे किरण को बाहर निकाला। लेकिन सक्कु नहर में बह गई। 12 बजे करीब स्थानीय पार्षद राकेश पुटरा की सूचना पर निगम की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से 200 मीटर दूरी से सक्कु का शव बाहर निकाला। चंगेज ने बताया वर्तमान में नहर में पानी छोड़ रखा है। नहर में 7-8 फीट पानी था। शव पुलिस को सौंप दिया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर