Explore

Search

March 18, 2026 6:09 pm


जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा शहर भ्रमण कर सांयकालीन गश्त को किया चैक, एमवी एक्ट की कार्यवाही का दिया टास्क, आगे भी जारी रहेगी कार्यवाही

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाडा। शराब पीकर वाहन चलाने पर 08 वाहनों को किया जब्त 207 एमवी एक्ट में 50 वाहनों को किया जब्त ब्लेक फिल्म लगे 07 वाहनों का किया चालान अन्य एमवी एक्ट में 93 वाहनों का किया चालान 60/510 पुलिस एक्ट में 67 कार्यवाही की गई 01 संदिग्ध व्यक्ति को किया गिरफ्तार।

धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक जिला भीलवाडा द्वारा शहर भीलवाड़ा का भ्रमण किया गया, शहर भ्रमण के दौरान विमल सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भीलवाडा, अशोक जोशी वृत्ताधिकारी वृत शहर, श्याम सुन्दर वृत्ताधिकारी सदर के साथ सांयकालीन गश्त को चैक किया व शहर के थानाधिकारीयों को शराब पीकर वाहन चलाने, मोडिफाइड वाहनों के विरूद्ध तथा शरारती तत्वों की धरपकड़ हेतु टास्क दिया गया। उक्त टास्क अग्रीम आदेश तक जारी रहेगा। टास्क के निर्देशानुसार टीमें गठित कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

गठित टीमों द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने पर 08 वाहनो को जब्त किया, 50 वाहनों को 207 एमवी एक्ट में जब्त किया, ब्लेक फिल्म लगे 07 वाहनों का चालान किया, अन्य एमवी एक्ट में 93 वाहनों का चालान किया गया तथा 60/510 पुलिस एक्ट में 67 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर 01 संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर