Explore

Search

October 15, 2025 9:24 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- 2024 को संबोधित किया

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

यह गर्व की बात है कि हमारी सेना खेलों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में हम खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं : कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
हमारी सेना देश की रक्षा के साथ खेलों में टैलेंट को पहचानकर उसे निखारने का कार्य कर रही है : कर्नल राज्यवर्धन
भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लिए भारतीय सेना पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है : कर्नल राज्यवर्धन
सैनिक कल्याण मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने नई दिल्ली स्थित मानेकशॉ सेंटर में आर्मी स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- 2024 को संबोधित किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, हमारी सेना देश की रक्षा के साथ खेलों में टैलेंट को पहचानकर उसे निखारने का कार्य कर रही है। जब देश और दुनिया महामारी से जूझ रही थी तब हमने टीके बनाए, बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं, ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित की। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में हम खेलों को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। ओलंपिक खेलों में सेना ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। सेना के लिए पदक जीतना स्वाभाविक है। पदक संसाधनों से नहीं जीते जाते, सबसे महत्वपूर्ण है इच्छाशक्ति, कभी हार न मानने का जज्बा, ये सेना के मूलभूत लक्षण हैं। मुख्य विषय 2036 ओलंपिक की तैयारी है, हमें सिर्फ मेजबान नहीं बनना चाहिए, बल्कि कई पदक जीतने चाहिए, हमारे पास समय है, हम तैयारी में जुट गए हैं। यह गर्व की बात है कि हमारी सेना खेलों में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। भारत को एक वैश्विक खेल महाशक्ति बनाने के लिए भारतीय सेना पूर्णरूप से प्रतिबद्ध है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर