Explore

Search

June 16, 2025 5:43 am


विद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

बालोतरा:- स्थानीय विद्यालय विद्याश्रम पब्लिक स्कूल और भारती बाल निकेतन ने संयुक्त रूप से गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई। विद्यालय मीडिया प्रभारी कमला बाना ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मोतीलाल रामावत के आतिथ्य सत्कार से हुआ। सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक हितेंद्र कुमार आर्य ने हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्मरण करते हुए उनके जीवन परिचय और उनके द्वारा देश की आजादी में उनके योगदान के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में गांधी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन तो तेने कहिये,जे पीर पराई जाणे रे……. का सामुहिक गायन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोतीलाल रामावत ने कहा कि आज हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है तथा आज ही के दिन हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और आज हमारे विद्यालय के प्रधानाध्यापक हितेंद्रकुमार आर्य का जन्मदिवस है इसलिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण एवं खुशी का दिन है।

मुख्य अतिथि ने गांधी के जीवन परिचय,शिक्षा, सत्य,अहिंसा,धर्म एवं उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। इसके बाद नरेश सोलंकी,दीक्षित सैन ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। यह कार्यक्रम समिति कोषाध्यक्ष तुलसी गोयल, संरक्षक अनिता रामावत, प्रियंका कँवर,सुमन सांई,गीता सोलंकी,केशर, सुशीला राजपुरोहित,अनिता जोशी,तारिक मोदी,हिमांशी एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया गया। अंत में विद्यालय के छात्रों का मुंह मीठा करवाया और प्रधानाध्यापक ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर