बालोतरा। जिले के सिवाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी, सुरेश कुमार (26), सिवाना थाने के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल है। सिवाना थानाधिकारी इमरान खान ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई दिनांक 2 अक्टूबर को पीड़ित द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर की गई। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस जांच के तहत पुलिस ने टीम का गठन किया और तकनीकी सहायता के साथ-साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संभावित स्थानों पर छापेमारी की। जहां से आरोपी सुरेश कुमार पुत्र बाबूलाल मेघवाल निवासी इंद्राणा को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि आरोपी सुरेश कुमार पर पहले भी सिवाना थाने में मामला दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में हैड कांस्टेबल चैनाराम और कांस्टेबल कानाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

लेटेस्ट न्यूज़
Diyarbakır Escort ❤️ Gerçek Diyarbakır Escortlar
March 11, 2026
7:41 pm
Answers about Cars & Vehicles
March 11, 2026
7:40 pm
Your Go-To Tool for HPK Files – FileMagic
March 11, 2026
7:37 pm
Why You Should Start Playing at M9Win Casino Today
March 11, 2026
7:31 pm

नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार; सिवाना पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा, थाने के टॉप-10 आरोपियों में है शामिल
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

