Explore

Search

March 20, 2026 11:50 pm


लेटेस्ट न्यूज़

जयपुर में मिट्‌टी ढहने से दबे दो मजदूर, मौत : वाटर हार्वेस्टिंग टैंक खोद रहे थे गड्ढा, 10 फीट नीचे कर रहे थे काम

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले में मिट्टी ढहने से शनिवार दोपहर दो मजदूरों की दबने से मौत हो गई। वह वाटर हार्वेस्टिंग टैंक खोदने के दौरान 10 फीट नीचे काम कर रहे थे। भांकरोटा थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम ने जेसीबी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में पोस्टमार्टम करवाकर दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया है।

ASI फूला राम ने बताया- हादसे में गुढ़ागौड़जी झुंझुनूं निवासी जयमल (60) और गया बिहार निवासी सीताराम (45) की मौत हो गई। वह भांकरोटा में सिरसी रोड स्थित रियासत कृष्णा रेजीडेंसी में वाटर हार्वेस्टिंग के लिए टैंक खोद रहे थे। दोपहर 2 बजे टैंक में करीब 10 फीट नीचे दोनों गड्‌ढा खोदने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मिट्टी ढहने से गड्‌ढे में काम कर रहे दोनों मजदूर दब गए। मजदूरों के दबने पर गड्‌ढे के बाहर काम कर रहे साथियों में हंगामा मच गया।

गड्‌ढे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने के प्रयास के दौरान भांकरोटा थाना पुलिस को सूचना दी गई। भांकरोटा थाना पुलिस ने सूचना पर पहुंचकर तुरंत सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद सिविल डिफेंस टीम ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर गड्‌ढे में दबे दोनों मजदूरों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों घायल मजदूरों को SMS हॉस्पिटल भिजवाया गया। डॉक्टर्स ने दोनों मजदूरों को चैक कर मृत घोषित कर दिया।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर