Explore

Search

January 24, 2026 5:17 am


पाक विस्थापितों के लिए गर्व का पल, मिली भारतीय नागरिकता

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

भीलवाड़ा। पाकिस्तान से आए तीन विस्थापितों के लिए मंगलवार का दिन खुशियां लेकर आया। जिला कलक्टर नमित मेहता ने तीन पाक विस्थापितों – अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र दिए। सभी को राजनिष्ठा की शपथ दिलाने के बाद भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

नागरिकता प्रमाण पत्र से खिले चेहरे

अशोक, विजय कुमार और जोनी कुमार ने कहा, “आज हमारी नागरिकता की मुराद पूरी हुई है, इससे बड़ा गर्व हमारे लिए क्या हो सकता है?”

केन्द्र व राज्य सरकार के साथ ही जिला प्रशासन को सभी ने धन्यवाद देते हुए आभार जताया। एडीएम सिटी प्रतिभा देवठिया भी इस अवसर पर मौजूद रहीं।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर