Explore

Search

October 15, 2025 9:33 am


लेटेस्ट न्यूज़

बिजौलिया में राजनैतिक भेंट चढ़ा तेजाजी चौक स्थित वर्षों पुराना सरकारी स्कूल, कांग्रेस सरकार में मिली 2 करोड़ 65 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति के बावजूद अभी तक भाजपा सरकार ने नहीं सुध, क्षेत्र के सैकड़ों अभिभावक प्राइवेट स्कूलों को मोटी फीस देने को हो रहे मजबूर

हरियाणा CM का 12 अक्टूबर का शपथग्रहण टाला गया : 2 विधायक-सांसद दिल्ली डटे, किरण चौधरी बेटी समेत खट्‌टर से मिलीं; डिप्टी सीएम-मंत्रीपद की लॉबिंग

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

चंडीगढ़। हरियाणा के नए CM के तौर पर नायब सैनी 12 अक्टूबर को शपथ लेने वाले थे। पंचकूला के परेड ग्राउंड में शपथ के लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी थीं। भीड़ जुटाने के लिए सरकारी बसें तक मांग ली गई थी। हालांकि PM नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे की वजह से इसे टाल दिया गया। अब शपथग्रहण 15 अक्टूबर तक कभी भी हो सकता है। शपथ से पहले चंडीगढ़ में BJP विधायक दल की मीटिंग होगी। इस बैठक में दो केंद्रीय पर्यवेक्षक शामिल होंगे। वहीं सैनी अभी दिल्ली में ही हैं। जहां वे हरियाणा चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मीटिंग कर रहे हैं। इसमें मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हो सकती है।

वहीं शपथग्रहण से पहले डिप्टी CM और मंत्रीपद के लिए लॉबिंग शुरू हो चुकी है। पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा और इसराना से चुनाव जीते राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने दिल्ली में डेरा डाल लिया है। ढांडा डिप्टी सीएम पद के लिए जोर लगा रहे हैं। भाजपा यहां राजस्थान और यूपी की तर्ज पर 2 डिप्टी CM लगा सकती है।

वहीं राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी दिल्ली में नायब सैनी से दिल्ली में मुलाकात की है। कालका सीट से उनकी मां शक्ति रानी शर्मा ने चुनाव जीता है। इसके अलावा राज्यसभा सांसद किरण चौधरी भी तोशाम से चुनाव जीतीं बेटी श्रुति चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर से मिलीं।

CM दिल्ली दौरे पर, आज आने के आसार

उधर, चुनाव में जीत के बाद बुधवार काे हरियाणा के कार्यवाहक CM नायब सैनी दिल्ली दौरे पर रहे। यहां उन्होंने सबसे पहले PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इसके बाद वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिले।

नड्डा के आवास पर CM नायब सैनी की हरियाणा के पार्टी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ मीटिंग भी हुई। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में शपथ ग्रहण की डेट और मंत्रिमंडल गठन को लेकर चर्चा की गई।

दिल्ली में ही तय होगा मंत्रिमंडल

जानकारी के अनुसार, नायब सैनी अपने मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए अपने वरिष्ठ नेतृत्व से सलाह-मशविरा कर सकते हैं। सत्ता विरोधी लहर के बावजूद सत्तारूढ़ भाजपा ने हरियाणा में लगातार तीसरी जीत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी, और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की वापसी की कोशिशों को रोक दिया। विधानसभा चुनावों के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर