Explore

Search

May 10, 2025 3:10 am


विद्यालय में 151 कन्याओं का कन्या पूजन कर मनाया नवरात्रि पर्व

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जोधपुर :– (गजेन्द्र जांगिड़) नवरात्रि के पावन अवसर को देखते हुए ब्रह्मपुरी आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक में 151 कन्याओं का कन्यापूजन कार्यक्रम विद्यालय की उपसमिति के महिला सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के स्टाफ़ ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या विजेता  पुरोहित ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में 151 कन्याओं का कन्यापूजन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसे विद्यालय की उपसमिति की महिला सदस्यों के द्वारा आयोजित किया गया। हमारे हिन्दू संस्कृति को बढावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 151 कन्याओं का पहले पूजन किया तत्पश्चात उन्हें लेखन सामग्री पेंसिल, रबर और बिस्कुट भेट स्वरूप दिया गया।

अनिता त्रिवेदी ने कन्या पूजन की जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्री में कन्यापूजन करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में दीपिका, सोनू कल्ला, लीना त्रिवेदी, प्रवीण त्रिवेदी, वनिता श्रीमाली, अंकिता बोहरा और पलक जोशी इत्यादि उपस्थित रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्य विजेता  पुरोहित ने समस्त कार्यकम आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर