Explore

Search

April 18, 2025 2:20 am


हैदराबाद के दुर्गा पंडाल में तोड़फोड़ : देवी की मूर्ति का हाथ तोड़ा; पुलिस बोली- आरोपियों ने दान पेटी हटाई, जिससे प्रतिमा खंडित हुई

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

हैदराबाद। आयोजक जब शुक्रवार सुबह पूजा पंडाल में पहुंचे तो वहां रखा सामान बिखरा हुआ था। हैदराबाद के नामपल्ली में कुछ लोगों ने दुर्गा पूजा पंडाल में तोड़फोड़ की। आरोपियों ने दुर्गा देवी का हाथ भी तोड़ दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह लगी, जब आयोजक पूजा करने पहुंचे। आयोजकों ने बताया कि गुरुवार रात डांडिया कार्यक्रम होने तक पुलिस वहां मौजूद थी। घटना कितने बजे की है, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि अज्ञात व्यक्तियों ने हुंडी (दान पेटी) को एक तरफ रख दिया, जिससे देवी दुर्गा की मूर्ति का हाथ गिर गया। देवी शरण नवरात्रि समारोह के हिस्से के रूप में एग्जीबिशन सोसाइटी के रहवासी और कर्मचारी हर साल देवी की मूर्ति बनाते हैं। पहले बिजली काटी, फिर CCTV तोड़े पुलिस और आयोजकों ने बताया कि आरोपियों ने पंडाल में घुसने से पहले वहां की बिजली काट दी। इसके बाद उन्होंने वहां लगे CCTV कैमरे भी तोड़ दिए। इससे घटना के समय का कोई भी फुटेज अभी सामने नहीं आ सका है। आरोपियों ने बैरिकेडिंग हटाई और पूजा का सामान फेंक दिया।

2 साल पहले खैरताबाद में 2 महिलाओं ने तोड़ी थी देवी प्रतिमा

हैदराबाद के खैरताबाद में भी 2 साल पहले मां दुर्गा की प्रतिमा को तोड़ने का मामला सामने आया था। तब बुर्का पहनकर दो महिलाएं पंडाल में घुसीं और तोड़फोड़ शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने पंडाल में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। महिलाओं ने विरोध करने वालों पर भी हमला किया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर