Explore

Search

April 7, 2026 9:27 am


निगम ने हटवाये तारघर व महावीर कॉम्पलेक्स के पास से अतिक्रमण

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

 

रिपोर्ट : गजेन्द्र जांगीड़

जोधपुर : तारघर व महावीर कॉम्पलेक्स के पास प्रति माह दस तारीख को लगने वाले अस्थाई हाट बाजार व मेले पर नगर निगम ने शिकायत मिलने पर कार्यवाही की। शिकायत पर निगम दस्ते ने यहां खड़े हाथ ठेला चालकों व अस्थाई विक्रेताओं को हटाया। दरअसल तारघर व महावीर कॉम्पलेक्स के पास प्रति माह दस तारीख को अस्थाई हाट बाजार व मेला लगता है। यहां कई हाथ ठेला

चालक सामान बेचने आते है। वहीं कई छुटकर विक्रेता फुटपाथ पर अपनी दुकान सजाते है। इस कारण यहां दिनभर भीड़ रहती है। यहां यह अस्थाई हाट बाजार लगाया गया लेकिन इस दौरान यहां भारी भीड़ के कारण पास में चल रही एक सभा में व्यवधान पड़ने लगा। ऐसे में शिकायत मिलने पर नगर निगम का अतिक्रमण निरोधक दस्ता पहुंचा और विरोध के बीच हाथ ठेले वाले एवं दुकानदारों पर कार्यवाही की। उन्होंने यहां से हाथ ठेला चालकों व अस्थाई विक्रेताओं को हटवाया।

Author: AKSHAY OJHA

namasterajsthan

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर