Explore

Search

February 20, 2026 7:34 am


लेटेस्ट न्यूज़

सूने मकान में चोरी करने वाले दो युवक गिरफ्तार : चुराए गए जेवरात व नकदी भी बरामद, पुलिस कर रही पूछताछ

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

अजमेर। सूने मकान में चोरी की वारदात अंजाम देने वाले दो युवकों को अराई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चोरी किए जेवरात व नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अरांई थाना प्रभारी रामस्वरूप जाट ने बताया- 26 सितम्बर को सुधांशु क्षेत्रीय के घर में पीछे से दीवार फांद कर प्रवेश किया और कमरे से कानों की झूमर जोडी, सोने के कुण्डल, सोने के लौंग, तीन सोने की अंगूठियां, चांदी की बांसुरी, पायजेब-जोडी, 7 से 8 चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी बिछुडी और करीब 16-17 हजार नकद चुरा कर ले गए। इस पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में पड़ताल की और मनीष शर्मा पुत्र अशोक शर्मा जाति ब्राहम्ण उम्र 19 साल निवासी देवपुरी व रोहित शर्मा पुत्र दामोदर जाति ब्राहम्ण उम्र 21 साल निवासी देवपुरी को गिरफ्तार किया। दोनों ने चोरी की वारदात करना कबूल किया और उनसे चोरी किया गया माल भी बरामद कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य चोरी की वारदात खुलने की उम्मीद है।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर