अलवर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रात करीब साढ़े 12 बजे ओम ज्वैलर की दुकान का शटर तोड़कर चोर 15 किलो चांदी चोरी कर ले गए। जिसका CCTV भी सामने आया है। जिसमें युवक फुर्सत से चोरी करता हुआ नजर आया है। ज्वेलर्स मुकेश खंडेलवाल ने बताया उनके चौकीदार ने रात करीब दो बजे के आसपास सूचना दी थी कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। तब वह मौके पर आए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान मालिक ने बताया उनके काउंटर पर लगभग 15 किलो चांदी के जेवर रखे थे। व्यापारियों ने पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। सबने कहा कि कोतवाली थान के बगल में चोर ज्वैलर की दुकानों के शटर तोड़ रहे हैं। दीपावली के दिनों में तो पुलिस गश्त अधिक होनी चाहिए। दुकानें भी देर तक खुलती है। इसके बावजूद चोरों के हौसले बुलंद हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
The True Value of a Realtor in Lake Oswego’s Housing Market
February 20, 2026
3:32 am
Лучшие методы интернет-казино для вас
February 20, 2026
3:19 am

ज्वैलर की दुकान से 15 किलो चांदी चोरी CCTV : कोतवाली थाने से थोड़ी दूर शटर तोड़ा, रात 2 बजे दुकान मालिक को पता लगा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

