प्रतापगढ़। जिले के अंबा माता मेले में सोमवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुए आठ व्यक्तियों में से एक की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द किया है। दो घायलों की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है दरअसल सोमवार को पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर तस्करों की एक तेज रफ्तार कार प्रतापगढ से होते हुए अंबामाता की ओर जा रही थी,अंबामाता में लग रहे मेले की बैरिकेटिंग तोड़ते हुए कार ने मेला देख रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया, इस दौरान प्रतापगढ़ निवासी वीरेंद्र कुमार भटेवरा सहित आठ व्यक्ति घायल हो गए थे, जिनमें चार महिलाएं और दो छोटे बच्चे भी शामिल थे, सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था,जहां उपचार के दौरान देर रात वीरेंद्र कुमार भटेवरा की मौत हो गई, पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज किया है ,गौरतलब है कि बाद में पुलिस ने कार में सवार तस्कर चिकारड़ा निवासी राकेश मेनारिया और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया था और कार को जप्त कर लिया था।

लेटेस्ट न्यूज़
Мr Mushies: Α Ϲomplete Guide to Μr Mushies Mushroom Chocolate
March 11, 2026
8:03 pm
Diyarbakır Escort Bayan Yıldız
March 11, 2026
8:01 pm
One App for All GZA Files – FileMagic
March 11, 2026
7:53 pm

अंबामाता मेले में कार दौड़ाने का मामला : एक घायल ने तोड़ा दम, दो की हालत गंभीर; तीन लोग गिरफ्तार
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

