जयपुर। एसआई भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द करने की मांग को लेकर फिर से आंदोलन होने शुरू हो गया है। आज राजस्थान युवा शक्ति एकीकृत महासंघ की ओर से जयपुर के गांधी नगर स्थित विधायकों के निवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसे लेकर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा ने अनशन पर बैठने की घोषणा की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज मीणा ने बताया- एसआई भर्ती परीक्षा 2021 में हुई गड़बड़ी को लेकर महासंघ ने पूरे प्रदेश में जगह-जगह पर प्रदर्शन किया। कई बार प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने पुलिस की लाठियां भी खाई हैं। भर्ती फर्जी हुई है। इसके सभी सबूत मिलने के बाद भी राजस्थान सरकार ने इस भर्ती को रद्द करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया हैं। 13 तारीख से उपचुनाव शुरू होने वाले हैं। सरकार की ओर से अभी तक कोई एक्शन भर्ती को रद्द करने को लेकर नहीं लिया गया। सरकार ने इस मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इसलिए आज से मनोज मीणा अपने समर्थकों के साथ में विधायक आवास के सामने अनशन पर बैठेंगे। यह अनशन तब तक चलेगा जब तक की सरकार इस परीक्षा को रद्द नहीं कर देती है।

लेटेस्ट न्यूज़
Gifts Ideas For An Grownup Daughter
March 10, 2026
1:14 am
Why Math Tuition is Crucial for Secondary 1 Students in Singapore: A Parent’s Handbook
March 10, 2026
1:13 am
Sec 4 Math Tutoring: Setting Up Your Child for an AI-Powered Future
March 10, 2026
1:09 am

SI भर्ती रद्द करने की मांग : जयपुर में आज विधायक आवास के बाहर अनशन पर बैठेंगे
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

