Explore

Search

March 10, 2026 1:18 am


ट्रेन की चपेट में आने युवक की मौत : खारची फाटक के पास हुआ हादसा, पुलिस जुटी शिनाख्त में

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

पाली। जिले में ट्रेन की चपेट में आने से 40 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बॉडी को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन थाना के खारची फाटक के पास मंगलवार सुबह शव पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। व्यक्ति के पास से किसी भी तरह का पहचान पत्र नहीं मिला। शव को जिला हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। व्यक्ति ने जींस और शर्ट पहनी थी।

 

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर