Explore

Search

September 1, 2025 11:38 pm


लेटेस्ट न्यूज़

जयपुर में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश : युवक 2 बच्चों का पिता, युवती की उम्र थी सिर्फ 15 साल; एक दिन पहले से गायब थे

Picture of Pankaj Garg

Pankaj Garg

सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

जयपुर। जिले के आमेर में आज युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। दोनों गुरुवार सुबह से लापता थे। परिवार ने दिनभर तलाश की, लेकिन नहीं मिले। परिवार ने पुलिस को दोनों के लापता होने की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने इलाके में दोनों की फोटो सर्कुलेट की थी, लेकिन नहीं मिले। शुक्रवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। पुलिस ने दोनों की जेब से मिले कागज और मोबाइल के आधार पर परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। दोनों मृतकों के परिजन सीएचसी आमेर पहुंचे। यहां पर मेडिकल बोर्ड से दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दिया जाएगा। पुलिस प्रथम दृश्य मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है।

दोनों ने मोबाइल बंद थे

आमेर थाने के CI अंतिम शर्मा ने बताया- दोनों के शव दिल्ली रोड मैन कूकस स्टैंड के पास मिले हैं। युवक की पहचान मुकेश कुमार (23) निवासी जमवारामगढ़ और लड़की (15) आमेर क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों के परिजन कल रात से दोनों को सर्च कर रहे थे। दोनों ने मोबाइल बंद कर लिये थे। आमेर थाना पुलिस इस केस की जांच कर रही हैं। लड़का आमेर इलाके में पानी का टैंकर चलता है। दो बच्चे हैं। जो जमवारामगढ़ में परिवार के साथ ही रहते हैं।

परिवार बोला- लड़की मोबाइल भी नहीं रखती थी

लड़की के परिजनों ने बताया- लड़की मोबाइल नहीं चलाती। वह इस लड़के के सम्पर्क में कैसे आई पता नहीं है। अब तक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेस प्रसंग था। इसके चलते दोनों ने सुसाइड कर लिया। लड़की गुरुवार सुबह से गायब थी। शाम को परिजनों ने लड़की के घर नहीं लौटने पर पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर आमेर थाना पुलिस ने इलाके में लड़की को परिवार के साथ मिलकर सर्च भी कराया था।

Author: JITESH PRAJAPAT

Leave a Comment

Ads
Live
Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर