सवाई माधोपुर। बौंली थाना क्षेत्र में एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर आज दोपहर अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। जिसमें 58 वर्षीय अधेड़ उम्र व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद बौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बौंली सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की शिनाख्त चरणजीत सिंह के रूप में की गई। हेड कॉन्स्टेबल दीपक ने बताया कि मृतक चरणजीत सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह कालड़ा फरीदाबाद का निवासी है और अपने बेटे हितेश व बहू साक्षी के साथ कोटा शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बौली थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार नियंत्रित हो गई। कार को बेटा हितेश ड्राइव कर रहा था। अनियंत्रित होने के बाद कार पलट गई और कार का अग्रिम हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 58 वर्षीय चरणजीत सिंह अत्यंत गंभीर घायल हो गया। सूचना पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस द्वारा अत्यंत गंभीर हालत में चरणजीत सिंह को सीएचसी बौंली लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार सवार बेटा हितेश, बहु साक्षी व एक वर्षीय पोता बिल्कुल सुरक्षित हैं। पुलिस ने शव को बौंली सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के दिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
Math Tuition for Secondary 2 Students in Singapore: A Parent’s Ultimate Guide
March 9, 2026
4:26 pm
“JC2 Math Tuition: The Key to Acing A-Levels”
March 9, 2026
4:23 pm
Inspiring Your Secondary 2 Child to Excel in Math: A Guide for Singapore Parents
March 9, 2026
4:21 pm
FileMagic: Expert Support for EPI Files
March 9, 2026
4:20 pm

सड़क हादसे में एक की मौत : दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर कार पलटने से हुआ हादसा
Pankaj Garg
सच्ची निष्पक्ष सटीक व निडर खबरों के लिए हमेशा प्रयासरत नमस्ते राजस्थान

